तेन्दुए का शिकार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल
स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल एवं टाइगर स्ट्राइक फोर्स होशंगाबाद के संयुक्त प्रयास से वन्य प्राणी तेन्दुए का शिकार करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

उप वन संरक्षक (वन्य प्राणी) रजनीश सिंह ने बताया कि विदिशा जिले के ग्राम भरवाखेड़ा के पास कुछ व्यक्ति वन्य प्राणी के अवयवों को बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर विभाग द्वारा शुक्रवार को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी बागरूनाथ निवासी सिरोंज और मोहन सिंह निवासी आरोन (गुना) को गिरफ्तार कर इनके पास से तेन्दुए की एक खाल, तेन्दुए पंजे 3 नग, वन्य प्राणी जंगली सुअर के 4 दाँत बरामद किये गए। आरोपियों के पास से दो पहिया वाहन और 2 मोबाईल भी जब्त किये गये।

इन आरोपियों की निशानदेही पर वन्य प्राणी तेन्दुए-जंगली सुअर के शिकार में प्रयुक्त लोहे के फंदे 2 नग, बल्लम 3, सब्बल 3, वन्य प्राणी सेही के काँटे 28 नग और सुअर के माँस को उनके घर से जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने तेन्दुए का शिकार कर उसकी खाल निकाल कर शव को सिरोंज के जंगल में छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर स्नीफर डॉग स्क्वाड की मदद से यह बरामदी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *