UP Election 2022: BJP ने जारी की 45 कैंडिडेट की लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ
भाजपा ने रविवार देर रात 45 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट दिया गया है। लम्भुआ से सीताराम वर्मा, अमेठी से संजय सिंह, इलाहाबाद उत्तर से हर्ष बाजपेयी, इसौली से ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी, सुल्तानपुर से विनोद सिंह, रानीगंज से धीरज ओझा, शिवपुर से अनिल राजभर, बाराबंकी से रामकुमारी मौर्य पर भाजपा ने दांव लगाया है।  

यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची-

कांग्रेस छोड़ने वाले मनीष जायसवाल को पडरौना से टिकट
बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. लिहाजा कांग्रेस की ओऱ से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद 'हाथ' का साथ छोड़कर  BJP में शामिल होने वाले मनीष जायसवाल को पार्टी ने पडरौना से टिकट दिया है.

इन्होंने थाम लिया भाजपा का दामन
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले गोंडा जिले की तरबगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी सविता पांडे ने BJP का दामन थाम लिया. उन्हें लखनऊ में भाजपा कार्यालय में सदस्यता दिलाई गई. इससे पहले सपा सरकार में मंत्री रहीं राजकुमारी कुशवाहा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था. शुक्रवार को कांग्रेस नेता मधु शुक्ला समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली  थी. पूर्व सपा एमएलसी प्रदीप सिंह, कांग्रेस की पूर्व नेता सुधा शुक्ला, बस्ती से प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी के कृष्ण चंद्र सिंह, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरुण कुमार गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *