मुख्यमंत्री चौहान से अजमेर शरीफ जाने वाले प्रतिनिधि-मंडल ने की भेंट

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर मध्यप्रदेश से अजमेर शरीफ जा रहे प्रतिनिधि- मंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एस.के. मुद्दीन, तबरेज शेख एवं जहूर अहमद शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने जानकारी दी कि आगामी 10 फरवरी को मुख्यमंत्री चौहान की ओर से अजमेर शरीफ में चादर पेश की जा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने सर्व-कल्याण और विश्व शांति की स्थापना के लिए प्रार्थना की। अजमेर शरीफ जाने वाले दल में प्रदेश के विभिन्न स्थानों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *