पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस में लगेंगे 2 अतिरिक्त कोच

भोपाल
पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। एक कोच थर्ड एसी व दूसरा स्लीपर श्रेणी का होगा। ट्रेन 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में आठ से 22 फरवरी तक प्रति मंगलवार को पुणे स्टेशन से और ट्रेन 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस में 10 से 24 फरवरी तक प्रति गुरुवार को लखनऊ जंक्शन से कोच लगाए जाएंगे। वहीं ट्रेन 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में आठ से 22 फरवरी तक प्रति मंगलवार को पुणे स्टेशन से और ट्रेन 12104 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस में नौ से 23 फरवरी तक प्रति बुधवार को लखनऊ जंक्शन स्टेशन से कोच लगाए जाएंगे। कोच लगने से वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी और यात्रियों को लाभ होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *