लता मंगेशकर का देहांत: CM उद्धव ठाकरे ने जताया गहरा शोक, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में करीब एक महीने से भर्ती बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। लता मंगेशकर का देहांत: CM उद्धव ठाकरे ने जताया गहरा शोक, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार92 साल की उम्र में उन्होंने आज यानी रविवार (04 फरवरी) को अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्यार और सम्मान से सब उन्हें 'लता दीदी' कहा करते थे, उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि लता दीदी का आज शाम राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *