7 फरवरी को बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बिजनोर। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों के दिग्गज डोर-ट-डोर प्रचार के साथ छोटी-छोटी सभा करते हुए मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं भाजपा की तरफ से अमित शाह, राजनाथ सिंह स्मृति ईरानी और खुद सीएम योगी समेत तमाम नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसके बावजूद सबकी निगाहें पीएम मोदी पर है कि कब वह फिजिकल रूप से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी की पहली फिजिकल रैली का ऐलान कर दिया गया है। पीएम मोदी का 7 फरवरी को बिजनौरमें पहली चुनावी रैली करेंगे। पीएम मोदी बिजनौर वर्धमान कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने पहुचेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए पीएम की रैली में एक हजार भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली का का कार्यक्रम मिलते ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वर्धमान कॉलेज के ग्राउंड में ही हेलीपैड बनाने की कार्यवाही को शुरू कर दिया गया है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने सभा स्थल का जायजा लिया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीम ने भी शनिवार को सभा स्थल का दौरान किया है। बता दें कि बिजनौर जिले में दूसरे चरण में चुनाव होना है। बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। रविवार को बिजनौर के चांदपुर विधानसभा में गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम प्रस्तावित है तो सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रस्तावित है।

वर्चुअल भी करेंगे संबोधित
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिले के डीएम और एसपी समेत तमाम पुलिस प्रशासन के अफसर अलर्ट हो गए हैं। डीएम और एसपी ने सभा स्थल वर्धमान कॉलेज का निरीक्षण किया है। यहां पीएम मोदी एक हजार कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी कई जिलों की 18 विधानसभाओं और 75 मंडलों में वर्चुएल भाषण देंगे।
 

चाक-चौबंद होगी पीएम मोदी की सुरक्षा
एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीएम मोदी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के साथ एसपीजी की व्यवस्था अलग रहेगी। यूपी पुलिस की ओर से पीएम मोदी की सुरक्षा में चार आईपीएस और 9 एसपी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में दरोगा, इंस्पेक्टर समेत जवानों को तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *