सब्जी मंडी के मुद्दे पर आज कमलनाथ भी होंगें धरने में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी ग्वालियर पहुंचे

ग्वालियर
उप नगर ग्वालियर के सब्जी मंडी के मुद्दे पर कांग्रेस आर-पार के मूड में दिख रही है। आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी आज हजीरा सब्जी मंडी के धरने में शामिल होगें। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी ग्वालियर पहुंच चुके हैं।

हजीरा सब्जीमंडी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहा घमासान थमने का नाम नही ले रहा है। एक पखवाड़े से लंबे समय से चले आ रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर जबर्दस्त नाटकीय घटनाक्रम चल रहे हंै। ऐसे में कांग्रेस और जिला प्रशासन अब आमने सामने आ चुके है। कांग्रेस के आला कमान ने पार्टी के छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगे हत्या के प्रयास के मामले को मुद्दा बना लिया है। ऐसे में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बैकअप के लिये पार्टी के अध्यक्ष कमलनाथ से भी समय मांगा था।

ऐसे में कमलनाथ आज ग्वालियर में निजी आयोजनो में शरीक होने जा रहे है। इसी क्रम में सब्जी मंडी में कांग्रेस ने विशाल धरने की घोषणा कर दी है। इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में शामिल होगें। वही धरने के लिये यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी ग्वालियर पहुंच चुके हैं। बताया गया कि कमलनाथ आज शाम 5.45 बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेगे। यहां धरने व विभिन्न आयोजनों में शामिल होने के बाद रात को 8.45 बजे वापस भोपाल रवाना हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *