रूपोंद-झलवाड़ा सेक्शन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य प्रगति पर, कुछ गाडियां रद्द

रायपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रूपोंद-झलवारा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का कार्य में नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एन आई) कार्य 6 से 9 फरवरी तक 4 दिन एवं इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य 10  से 13 फरवरी तक 4 दिन किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाडि?ों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी।

रायपुर मंडल में प्रभावित होने वाली गाडियां निम्नानुसार है-

  • 6, 8 एवं 13 फरवरी  को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 7, 9 एवं 14 फरवरी को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 4, 8 एवं 11 फरवरी  को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 5, 9 एवं 12 फरवरी  को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 9 एवं 11 फरवरी  को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 6, 11 एवं 13 फरवरी  को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 8 फरवरी  को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 10 फरवरी को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *