रिकॉर्ड धान खरीदी के बाद खाद्य मंत्री ने कहा – धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की जरूरत नहीं

रायपुर
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ेगी। श्री भगत ने कहा कि राज्य में इस वर्ष अब तक धान की  रिकॉर्ड खरीदी हो चुकी है ऐसे में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब तक 21 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है. और 7 फ?वरी तक धान की खरीदी होनी है।

बता दें कि भाजपा द्वारा लगातार धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की जा रही है। भाजपा का कहना है कि बारिश के कारण छोटे किसान धान नहीं बेच पाएं है, उन्हें मौका दिया जाए, जिससे छोटे किसान भी सरकार की योजना का लाभ ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *