गांधी नेहरू परिवार का भ्रष्टाचार का वेरिएंट देश को 70 साल से बर्बाद कर रहा – गृह मंत्री मिश्रा

भोपाल

प्रदेश (MP) में फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम (Online Game) पर रोक लगाने के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी तैयारी की गई है। जिसकी जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फ्री फायर (Free Fire) जैसे ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया जा रहा है। इसके लिए अन्य राज्यों में बनाए गए गेमिंग कानून (Gaming Law) और दूसरे अन्य राज्य के पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। जिसके बाद इस मामले में निर्णय लिया जाएगा।

कमलनाथ पर निशाना

वहीं कांग्रेस और कमलनाथ का निशाना साधते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए चलो चलो कहने वाले कमलनाथ पूरी कांग्रेस को घर बैठाने के बाद अब अकेले घर-घर चलो अभियान चला रहे हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के एकमात्र ऐसे प्रदेशाध्यक्ष है। जिनके कार्यकाल में 30 विधायक कांग्रेस छोड़कर चले गए हैं। इस बारे में उन्हें विचार करने की आवश्यकता है।

कांग्रेस पर तंज

कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गांधी नेहरू परिवार ने भ्रष्टाचार का जो नया वेरिएंट(varient) तैयार किया। वह 70 साल से देश को बर्बाद कर रहा था। मोदी जी द्वारा इसे खत्म कर प्रगति और विकास के सुरक्षा चक्र निर्मित करने के लिए वैक्सीन की तैयारी की गई है। देश को विश्व का सिरमौर बनाया गया और राहुल गांधी को इससे परेशानी हो रही है।

गांधी और गॉडसे के बयान

कमलनाथ को गांधी और गॉडसे के बयान पर गिरते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनका बयान आधा सत्य है। कांग्रेस को गांधी की पार्टी बताने से उनका अभिप्राय दरअसल गांधी परिवार वाले कांग्रेस से हैं। वैसे तो सिख दंगों में दागदार दामन वाले को गॉडसे ही बात करना शोभा बिल्कुल नहीं देता है।

यूपी चुनाव पर बड़ा बयान

यूपी चुनाव पर बड़ा बयान देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल पूरी तरह से पंचर हो गई। यूपी चुनाव में अखिलेश और राहुल के साथ ना पसंद करने वाली यूपी की जनता इस बार जयंत चौधरी का भी वही हाल करने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *