भाजयुमो के कार्यकर्ता हिरासत में

रायपुर
रायपुर में राहुल गांधी के दौरे का विरोध करने वाले भाजयुमो के 50 से अधिक नेताओं और कार्यकतार्ओं पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया है। पुलिस ने अजय सोनी, अजय शर्मा, रवि सोनकर, आशिश ओम साहूस किशोर सोनी, राज तांडी, चंदन तिवारी, राजा वर्मा, गोलू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर टिकरापारा थाना में बैठाया है। इससे पहले आईटी सेल के दिनेश सुंदरानी को भी पकड़ा गया। रायपुर के कुछ और इलाको से भी भाजयुमो के कार्यकतार्ओं को पकडऩे की  खबर हैं। जांजगीर से आ रहे कुछ कार्यकतार्ओं को भी पुलिस ने पकड़ थाने में बिठा रखा है। राहुल गांधी के रायपुर में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और नया रायपुर में अमर जवान ज्योति का शिलान्यास करने की योजना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *