सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

सिमरिया (चतरा)
झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के हर्षनाथपुर स्थित एनएच-22 सिमरिया-चतरा मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरू गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक 30 वर्षीय अरुण कुमार डाडी गांव निवासी चंद्र महतो का पुत्र था। वहीं घायल युवक आकाश कुमार पिता चौहान राम भी इसी गांव का रहने वाला है। घटना मंगलवार देर रात की है।

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हो गई दुर्घटनाग्रस्त
जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से चतरा जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो से चकमा खा कर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल युवक को राहगीरों की मदद से सिमरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया है। इधर अरुण की मौत से गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *