‘आदिपुरुष’ होगी हिंदी, इंग्लिश और चाइनीज भाषाऔं में रिलीज

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसके पोस्ट प्रोडक्शन पर इन दिनों काम चल रहा है। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन और सैफ अली खान दिखाई देंगे। बता दें इस फिल्म की रिलीज के लिए मेकर्स ने अभी से प्लानिंग शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो मेकर्स फिल्म को एक साथ 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। इसका बजट 450 करोड़ रुपए के पार जा चुका है। इसलिए फिल्म की रिकवरी के लिए मेकर्स इसे बड़े लेवल पर रिलीज करेंगे, जो किसी भी इंडियन फिल्म को मिली सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। इसे हिंदी, इंग्लिश और चाइनीज भाषा में भी रिलीज करने का प्लान बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *