जांजगीर चांपा में नवविवाहिता की खुदकुशी मामले में ससुराल वाले गिरफ्तार

जांजगीर चांपा
दहेज के लालची ससुराल वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ससुरालवालों पर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है. आरोपी ससुरालवालों ने फ्रिज और बाइक की डिमांड करते हुए नवविवाहिता को इतना प्रताड़ित किया कि सोमवार को नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में पति, सास, ससुर सहित परिवार के 6 लोगों को दोषी माना गया है.

ये है पूरा मामला
पूरा मामला हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम देवरघटा का है. जहां 7 जुलाई 2021 को मृतका सिमरन की शादी एस कुमार आजाद के साथ पूरे रीतिरिवाज के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में बाइक और फ्रिज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे. ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने सोमवार को ससुराल में ही फंदे से लटककर मौत को गले लगा लिया. मृतका के परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पति एस कुमार आजाद, सास पुरइन बाई, ससुर दरस राम आजाद सहित परिवार के तीन अन्य रिश्तेदार उषा बाई, जोगेंद्र रात्रे और मीना बाई रात्रे को गिरफ्तार किया है. दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता के मौत का जिम्मेदार मानते हुए न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

बंद नहीं हुई दहेज हत्याएं
अड़भार चौकी क्षेत्र के ग्राम ढिमानी में 15 दिन पहले मां बेटे ने मिलकर दहेज के लिए घर की विवाहिता की हत्या कर दी. विवाहिता पर केरोसिन तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया था. मौत से पहले अस्पताल में विवाहिता ने पुलिस बयान दिया था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति धनेश्वर यादव सास मंगली बाई को हत्या के मामले में धारा 302, 304, 34 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *