महेश बाबू ने 16 साल बाद सुनाई बेटे के प्रीमैच्योर पैदा होने की कहानी

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 16 साल बाद बेटे के प्रीमैच्योर पैदा होने की कहानी सुनाई। महेश ने कहा, मैंने छोटे से गौतम को देखा, वो मेरी हथेली जितना बड़ा था। मेरी आंखें उसे देखते ही नम हो गई थीं। यह वो घटना थी, जिसने मुझे उन बच्चों के लिए काम करने को प्रेरित किया, जिन्हें हार्ट सर्जरी की जरूरत थी। जब मैंने उसे पहली बार पकड़ा था, तब वो मेरी हथेली जितना बड़ा था। अब, गौतम लगभग 6 फीट लंबा है। हमारे पास पैसे थे, इसलिए हम गौतम की देखभाल कर सकते थे। लेकिन उनका क्या जो इतने पैसे खर्च नहीं कर सकते। मैं हमेशा से बच्चों के लिए कुछ करना चाहता था। इस तरह मेरे अंदर बच्चों के लिए काम करने का विचार आया। बता दें महेश बाबू ने 2005 में बॉलिवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से शादी की थी और साल 2006 में दोनों पैरेंट्स बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *