इक्वाडोर में भूस्खलन से भारी तबाही, 22 लोगों की मौत, 32 लोग घायल; कई मकानें तबाह

 नई दिल्ली

इक्वाडोर में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाही है। राजधानी क्विटो में 22 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि भारी बरसात के बाद यहां हुए भूस्खलन में कई घर तबाह हो गए हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि इस कुदरती तबाही में बड़ा नुकसान हुआ है। क्विटो सुरक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि 32 लोग जख्मी हुए हैं और 8 घरें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इसके अलावा कई अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

क्विटो में करीब 24 घंटे तक लगातार बारिश हुई है और इसी के बाद यह तबाही मची है। बताया जा रहा है कि राहत और बचाव टीम के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने भी नागरिकों को मदद पहुंचाने में बड़ी मदद की है। एक महिला ने इस आपदा की तबाही के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि अचानक ही उनके घर की खिड़कियों और दरवाजे से घर के अंदर पानी भर गया। इससे पहले कि उनका घर ताश के पत्ते की तरह ढह जाता वो किसी तरह वहां से निकल सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *