कोविड से कितने कर्मचारियों की हुई मौत, जनजातीय आयुक्त ने मैदानी अफसरों से मांगी जानकारी

भोपाल
प्रदेश में कोरोना महामारी से कितने विभागीय अमले की मौत हुई है। कितनी क्षति हुई है इसको लेकर जनजातीय आयुक्त ने प्रदेशभर के अफसरों से जानकारी मांगी है। जनजातीय आयुक्त ने प्रदेश के सभी संभागीय उपायुक्त, समस्त सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य और सभी जिला संयोजक जनजातीय कार्य तथ अनुसूचित जाति विकास को पत्र लिखकर कहा है कि कोविड 2019 महामारी में विभागीय अमले की क्षति, मृत्यु की जानकारी आज तक नहीं मिल पाई है। सभी जिले में कार्यरत विभागीय कार्यपालिक तृतीय श्रेणी कर्मचारी की क्षति, मौत हुई हो तो यह जानकारी तत्काल तैयार कर ई-मेल के जरिए भेजें।

जनजातीय आयुक्त ने कोरोना से हुई वास्तवित मौतों और कर्मचारियों की सेवा काल में कोरोना से मौत पर दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने और कोविड के लिए शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए बनी आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभ दिया जाना है। किस जिले में कितने कर्मचारी दिवंगत हुए, कितने बीमार हुए, कितने कर्मचारियों ने अस्पतालों में भर्ती होकर अपना इलाज कराया यह जानकारी एकत्रित करने के बाद अब तक कितनों को मदद मिल पाई है और कितनों को मदद दी जाना शेष है इसका ब्यौरा विभाग तैयार कर रहा है ताकि शेष लोगों को और उनके परिजनों को भी समय पर मदद दिलाना सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *