‘मेरे अंगने में’ फेम चारू असोपा ने अपनी बेटी की तस्वीर की शेयर

चारू असोपा, जिन्होंने 'मेरे अंगने में' से पॉप्यूलैरिटी हासिल की थी, उनकी बेटी जियाना तीन महीने की पूरी हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की कई फोटो और वीडियो शेयर किए, लेकिन कभी उसका चेहरा सामने नहीं आने दिया। लेकिन उसके तीन महीने पूरे होने पर उसको गोद में लिए तस्वीर साझा की है। जिसमें जियाना का चेहरा साफ-साफ देखा जा सकता है।

तस्वीर में चारू नीली रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। और उनकी गोद में सफेद रंग के बेबी सूट में उनकी बेटी है, जिन पर वह अपना प्यार लुटा रही हैं। तीन तस्वीरें शेयर कर ऐक्ट्रेस ने कैप्शन भी लिखा है, 'हैप्पी थ्री मंथ्स मेरी जान, किसी की नजर न लगे। इस दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं।' तस्वीर शेयर करने के बाद कइयों ने बधाई दी तो फैन्स ने भी बेटी के चेहरे पर अपनी-अपनी राय देनी शुरू कर दी। एक ने लिखा, 'यह अपने पापा जैसी दिखती है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'नजर न लगे राजकुमारी को।'

बता दें कि चारू फिलहाल छोटे पर्दे से दूर हैं। लेकिन अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह अपनी फैमिली से फैन्स को रूबरू कराती रहती हैं। चारू ने 2019 में सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन से शादी की थी। और नवंबर, 2021 में बेटी को जन्म देने के बाद ऐक्ट्रेस ने काफी वेट पुटऑन कर लिया था। इस वजह से उन्होंने वर्कआउट करना भी शुरू कर दिया था। इसके बारे में उन्होंने अपन व्लॉग में बताया भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *