फोन इस्तेमाल करने से घरवालों ने रोका, मध्य प्रदेश के बैतूल में लड़की ने उठा लिया ऐसा कदम

बैतूल
मध्य प्रदेश के बैतूल में फोन चलाने से मना करने पर एक लड़की ने जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक लड़की अक्सर मोबाइल चलाती रहती थी। इसको लेकर घरवाले उसे रोकते-टोकते रहते थे। इस बात से परेशान होकर लड़की ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

मना करने पर कमरे में खुद को बंद कर लेती थी
बताया जाता है कि लड़की को बाहर घूमना-फिरना काफी पसंद था। इसके अलावा वह मोबाइल चलाना भी काफी पसंद करती थी। उसकी यह बात घरवालों को पसंद नहीं था और घर के लोग उसे अक्सरद मना करते रहते थे। जब भी घरवाले उसे फोन का इस्तेमाल करने से रोकते थे, वह खुद को एक कमरे में बंद कर लेती थी। रविवार को भी जब वह कमरे में काफी देर तक बंद रही थी तो घरवालों ने समझा कि उसने नाराजगी के चलते वह अंदर बंद है। हालांकि काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया।

मामले की हो रही है जांच
पुलिस ने बताया कि घटना बैतूल जिले के सारणी कस्बे में रविवार को हुई। यह जगह जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर है। सारणी पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर रामेश्वर सिंह ने घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि लड़की अपने स्कार्फ का इस्तेमाल करते हुए अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *