मौनी अमावस्या के दिन इनमें से करें कोई एक उपाय, मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने की है मान्यता

 नई दिल्ली

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान, पूजा, तप और दान का विधान है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ, तप व दान करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। अमावस्या के दिन पितरों से जुड़े कार्य जैसे पिंडदान व तर्पण आदि किया जाता है।

माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। अगर सोमवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ती है, तो उसे सोमवती अमावस्या के नाम से भी जानते हैं। इस साल मौनी अमावस्या 1 फरवरी, मंगलवार को है। अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। मौनी अमावस्या के  दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपाय किए जाते हैं। आप भी जानिए-
 
-मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को शक्कर में आटा मिलाकर खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
-मौनी अमावस्या के दिन स्नान व ध्यान के बाद मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से व्यक्ति को समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
 
– मौनी अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा, तप और दान करना चाहिए। इस दिन गरीबों व जरुरतमंदों को सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
-अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है।

 
– अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं व मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *