लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने जारी किया अपना LOGO

लखनऊ
 आइपीएल 2022 की नई नवेली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने  टीम का लोगो जारी कर दिया है। यह लोगो एक चिड़िया के आकार का है और तिरंगे के रंग का है। लोगो के बीच में बल्ला बना हुआ है। बल्ला नीले रंग का है और उसके बीचो बीच लाल रंग की एक गेंद बनी हुई है। टीम का नाम भी नीले रंग में लिखा गया है। लखनऊ की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर लोगो का खुलासा किया है। इसका एलान करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने कैप्शन में लिखा- महानता की ओर बढ़ते हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने पंख फैलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। महानता की तैयारी करो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *