मुख्यमंत्री चौहान ने लगाया आम का पौधा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में आम का पौधा लगाया। इसके साथ ही उन्होंने श्रमदान भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने गत नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प लिया था, तब से वे प्रतिदिन पौधा लगा रहे हैं। भोपाल से बाहर प्रवास पर रहने के दौरान भी मुख्यमंत्री द्वारा पौध-रोपण किया जाता है।

आम का महत्व

आम स्वाद, सुवास और रंग-रूप के कारण फलों का राजा कहा जाता है। आम की अनेक किस्में हैं। आम सर्वसुलभ और देश के लगभग हर प्रांत में पाए जाने वाला फल है। दशहरी, लगड़ा, चौसा, फजरी, अलफांजो, तोतापरी, बाम्बे ग्रीन आदि आम की प्रमुख किस्में हैं।

विशिष्ट किस्मों में मध्यप्रदेश भी आगे

मध्यप्रदेश में अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में होने वाले नूरजहाँ आम और रीवा के सुंदरजा आम की अपनी विशिष्ट पहचान हैं। आम के पेड़ की छाल विशिष्ट औषधियों से परिपूर्ण होती हैं। मांगलिक अवसरों पर घरों में द्वार पर आम की पत्तियाँ लगाना और सजाना शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *