टाइगर श्रॉफ ने शेयर की अपनी हाल्फ नेकेड फोटो

एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हीरोपंती 2 की शूटिंग में बिजी हैं। अब हाल ही में टाइगर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस फोटो फैंस के साथ शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, हाल्फ एस्लीप-हाल्फ नेकेड। पोस्ट-पैक-अप शॉट।" टाइगर की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। बता दें कि हीरोपंती 2 में टाइगर के साथ तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वे जल्द ही गणपथ में कृति सेनन के साथ भी नजर आने वाले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *