गहराइयां के प्रमोशन में दिखा दीपिका का ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। इस हफ्ते भी इंडस्ट्री में कई ईवेंट हुए हैं, जहां अपने स्टाइलिश लुक से सेलेब्स ने चार चांद लगाए हैं। 11 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म गहराइयां में नजर आने वालीं दीपिका पादुकोण जमकर फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने प्रमोशनल इवेंट में लॉन्ग ब्लैजर के साथ थाई-हाई पॉइन्टेड बूट पेयर किए थे। हाई-फैशन लुक अपनाते हुए एक्ट्रेस ने शॉर्ट बालों में चोटी की हुई थी। ड्रामेटिक आई-लाइनर और स्टेटमेंट ज्वैलरी में दीपिका काफी ग्लैमरस लग रही थीं। डीवा मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से चंद तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो रोज गोल्डन डिजाइनर शॉर्ड ड्रेस में नजर आई हैं। ये ड्रेस एक्ट्रेस ने सोनी टीवी के शो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के लिए पहनी थी। खुले कर्ली बालों और स्टेटमेंट जूलरी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड कलर की पॉइंटेड हाई हील पहनी है। हुनरबाज देश की शान शो में नजर आ रहीं परिणीति चोपड़ा लगातार अपने लुक से दर्शकों को इम्प्रेस कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रेड फॉर्मल थ्री पीस में पहुंची थीं। लाल कट पैंट, ब्लैजर के साथ एक्ट्रेस ने गुलाबी टी-शर्ट पेयर की थी। स्टेटमेंट जूलरी, साइड पार्टिशियन हेयरडू के साथ एक्ट्रेस ने ट्रांसपैरेंट पॉइंटेड हील्स पहनी थी। डांस मेरी रानी एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने रेड थाई हाई कट वाली रेड गाउन पहनी है। एक्ट्रेस ने डायमंड का चोकर पैटर्न नेकपीस पहना है। न्यूलीवेड मौनी रॉय ने हाल ही में अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। संगीत सेरेमनी में एक्ट्रेस ने फाल्गुनी पिकॉक द्वारा डिजाइन किया हुआ पीच लहंगा पहना था। इस हेवी लहंगे को एक्ट्रेस ने हरी मोतियों वाली जूलरी पहनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *