फसल बीमा की राशि वे 12 फरवरी को किसानों के खाते में होगी ट्रांसफर- सीएम शिवराज

भोपाल
 प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम शिवराज ने कहा है कि पिछले साल की फसल बीमा की राशि वे 12 फरवरी को किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।इससे पहले उन्होंने देवास में उन्होंने कहा था कि  2020 की फसल बीमा राशि का पैसा इस माह मैं डाल दूंगा। ज्यादा से ज्यादा फरवरी के पहले सप्ताह में आ जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद और सीहोर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल के फसल बीमा योजना (Crop Insurance Policy) का पैसा मैं 12 फरवरी को किसान भाई-बहनों के खाते में डालने वाला हूं। इस वर्ष अच्छी पैदावार होने की उम्मीदें हैं।हमारे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री  प्रभुराम चौधरी जी ने कोरोना से प्रदेश को बचाने में अहम भूमिका निभाई है। डॉ. चौधरी प्रदेश ही नहीं, अहिरवार समाज का गौरव हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वर्गीय नारायण सिंह चौधरी जी की स्मृति को संजोकर हम सेवा कार्यों से आगे बढ़ें। चौधरी साहब का परिवार पहले से ही समाज सेवा के प्रति समर्पित है। आप सभी सेवा कार्यों से समाज के विभिन्न वर्गों का कल्याण करें। स्वर्गीय नारायण सिंह चौधरी जी का जीवन सार्थक, सात्विक, सरल, सेवाभाव, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति समर्पित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *