पिता ने अपहरण की FIR दर्ज कराई, बेटी ने भेज दिया Got married का मैसेज

हाजीपुर
एक पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई तो बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए पिता और पुलिस को खुद के शादी कर लेने का संदेश भेज दिया। इस संदेश में बेटी अपने अपहरण की खबर को झूठा बताते हुए पिता से परेशान न करने की गुहार लगा रही है। बताया जा रहा है कि मामला बिहार के हाजीपुर के गोरौल थाना क्षेत्र का है। यहां के मलिकपुरा की रहने वाली लड़की के पिता ने कुछ दिन पहले थाने में बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'गॉट मैरेड' का स्‍टेटस डाला और इसके बाद वीडियो और तस्‍वीरें पोस्‍ट कीं। बेटी ने खुद को बालिग बताते हुए आरोप लगाया कि उसके पिता उसे बेवजह परेशान कर रहे हैं।  लड़की द्वारा जारी वीडियो संदेश में वह एक लड़के के साथ दिख रही है। वीडियो में लड़की बता रही है कि उसने अपनी खुशी से लड़के के साथ शादी की है। शादी के बाद वह खुश है। वीडियो के जरिए संदेश भेजने के बाद भी लड़की अभी तक सामने नहीं है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *