एसईसीएल के निदेशक तकनीकी एम.के. प्रसाद को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

बिलासपुर
एसईसीएल में निदेशक तकनीकी (संचालन) का दायित्व संभाल रहे एम.के. प्रसाद को कोलइण्डिया की अनुषंगी कम्पनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस आशय की सूचनां कोयला मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव के हस्ताक्षर से जारी की गयी है। प्रसाद को 1 फरवरी से आगामी 3 माह अथवा नियमित निदेशक के पद सम्हालने तक या अगले आदेश तक यह अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। प्रसाद वर्तमान में एसईसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन के साथ-साथ निदेशक (कार्मिक) का भी दायित्व संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *