पौधे लगाकर धरती का ऋण उतारना है : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर हम सभी को धरती का ऋण उतारना है। पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधे लगाना बहुत आवश्यक है। मुख्यमंत्री चौहान आज स्मार्ट उद्यान में पौधा रोपण कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और पर्यावरण प्रेमी युवाओं ने भी पौधा-रोपण किया। इन युवाओं में कुहू शर्मा एंड ग्रुप भोपाल की सदस्य श्रीमती कुहू शर्मा, पुलकित शर्मा और श्रीमती अंजलि गोयल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज बीजा और करंज के पौधे लगाए। बीजा का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है। इसकी लकड़ी फर्नीचर बनाने के काम आती है। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *