राज्यपाल पटेल करेंगे शिल्प उपवन का लोकार्पण

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सोमवार 31 जनवरी को दोपहर 3:45 बजे होमगार्ड मुख्यालय में नव-निर्मित शिल्प उपवन का लोकार्पण करेंगे। पुलिस महानिदेशक होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन पवन जैन ने बताया कि कार्यक्रम में होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन के जवानों द्वारा आपात स्थिति फंसे लोगों के जीवन का बचाने के लिये किये गये बहुआयामी संघर्ष पर केन्द्रित छाया प्रदर्शनी का अनावरण भी होगा। उन्होंने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *