अब शनिवार-रविवार को भी करा सकेंगे रजिस्ट्री, सिर्फ इस बंद रहेंगे पंजीयन कार्यालय

कटनी
जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, अब शनिवार और रविवार को भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, जिससे रजिस्ट्री कराने में आसानी होगी. बता दें कि, प्रदेश सरकार ने अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त को सके इसलिए यह निर्णय लिया है.

क्यों खोले जा रहे शासकीय छुट्टियों के दिन कार्यालय
विधिवत समापन और अधिक से अधिक राजस्व पाने को लेकर महा निरीक्षक पंजीयन मध्य प्रदेश द्वारा 25 जनवरी को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं वरिष्ठ जिला पंजीयक को आदेश जारी किया कि, पत्र क्रमांक 278 /सांख्यकी/2022 के माध्यम से अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खोले जाएंगे.

सिर्फ इस दिन बंद रहेंगे कार्यालय
जारी आदेश के अनुसार, वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही राजस्व की दृष्टि से बेहद जरूरी है. प्रदेश के जन सामान्य को दस्तावेजों के पंजीयक कार्य में अधिक से अधिक सुविधा देने एवं शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए 29 जनवरी से 31 मार्च तक समस्त सर्वजनिक अवकाश दिवसों में जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन व शासकीय खुले ही रहेंगे. जारी पत्र में सिर्फ होली एवं रंग पंचमी के स्थानीय अवकाश को ही अवकाश घोषित किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *