महाराष्ट्र: महिला पुलिस को अब करनी होगी सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी: ठाकरे सरकार

मुंबई।

महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय पांडे द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार पूरे राज्य में महिला पुलिस कर्मियों की अब 12 के बजाय आठ घंटे की ड्यूटी होगी। महिला कर्मियों के लिए नया छोटा कार्य दिवस प्रयोगात्मक आधार पर लागू किया जाएगा। आम तौर पर, पुरुष और महिला दोनों कर्मियों की 12 घंटे की ड्यूटी होती है।

गुरुवार को जारी डीजीपी के निर्देश में कहा गया है कि महिलाओं के लिए आठ घंटे की ड्यूटी अगले आदेश तक लागू रहेगी। इसमें कहा गया है कि यूनिट कमांडरों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आदेश को लागू किया जाए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला अधिकारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले यह व्यवस्था नागपुर शहर, अमरावती शहर और पुणे ग्रामीण में लागू थी।

आपात स्थिति में या त्योहारों के दौरान महिला कर्मियों की ड्यूटी के घंटे बढ़ाए जा सकते हैं। इसके लिए संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों या पुलिस उपायुक्तों की अनुमति जरूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *