शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को रखा जाएगा मौन

भोपाल

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में 2 मिनिट का मौन रखा जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्त और समस्त कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं कि 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे शहीदों की स्मृति में 2 मिनिट का मौन रखा जाए।

शहीद दिवस को सम्पूर्ण गरिमा के साथ मनाने की अपील की गयी है। इस दिन को व्यापक रूप से आम जनता की भागीदारी से मनाए जाने के लिए प्रात: 11 बजे प्रदेश में कार्य और अन्य गतिविधियाँ रोक दी जानी चाहिए और दो मिनिट का मौन रखा जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *