माताराम आपका बेटा हूँ, हर संभव मदद करूँगा – कृषि मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के ग्राम रन्हाई कला के अमर के स्वास्थ्य की जानकारी उसके परिजन से वीडियो-कॉल कर ली। अमर की माताजी श्रीमती कुसुम बाई ने मंत्री पटेल द्वारा अमर के उपचार के लिये सहायता करने पर आशीर्वाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

मंत्री पटेल ने श्रीमती कुसुम बाई से वीडियो-कॉल पर चर्चा करते हुए कहा कि "माताराम आपका बेटा हूँ। हर संभव मदद करूँगा। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद दिलाने के लिये भी पूरी कोशिश करूँगा।'' ग्रामीण कुसुम बाई के बेटे अमर को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में मंत्री पटेल की पहल से भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पटेल ने परिजन से चर्चा कर आश्वस्त किया है कि अमर के बेहतर उपचार के लिये हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *