छत्तीसगढ़ विधानसभा ने लेस पेपर की ओर बढ़ाया एक और कदम

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधान सभा के  विधायकगण अब आगामी बजट सत्र, 2022 के दौरान प्रश्नों की सूचनाएं आॅनलाईन जमा कर सकेंगे। इस हेतु विधान सभा परिसर स्थित समिति कक्ष में विधायकों एवं उनके निज सहायकों के लिए एनआईसी रायपुर के माध्यम से एक प्रशिक्षण-सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में विधायकों को आॅनलाईन प्रश्न जमा करने संबंधी सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक विषयों पर जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जो  विधायक एवं उनके निज सहायक भौतिक रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं थे, वे आॅनलाईन के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र में सम्मिलित हुए। आनलाईन प्रश्न जमा करने के लिए एक नवीन वेब एप्लीकेशन एनआईसी के टेक्नीकल हेड  सत्येन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है । उक्त वेब एप्लीकेशन के माध्यम से सदस्यों द्वारा सुगमतापूर्वक आॅनलाईन प्रश्नों की सूचनाएं प्रस्तुत की जा सकेगी। कार्यक्रम में विधायकगण, उनके निज सहायक, विधानसभा के प्रमुख सचिव  चन्द्रशेखर गंगराड़े,एवं एन.आई.सी. के टेक्नीकल डायरेक्टर सत्येन्द्र शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *