अखिलेश के हेलिकॉप्टर को मिली दिल्ली से उड़ान की इजाजत, BJP की साजिश बता लगाया था रोकने का आरोप

नई दिल्ली
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि दिल्ली में उनके हेलिकॉप्टर को रोक लिया गया है और मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि, आधे घंटे बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें उड़ान की इजाजत मिल गई है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''मेरे हेलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है…।'' अखिलेश यादव का आज मुजफ्फरनगर और मेरठ में प्रचार का कार्यक्रम है। मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है।

अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ''सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…।'' सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! अखिलेश यादव ने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट वायुयान से सुबह 10:30 बजे दिल्ली प्रस्था किया। उनका 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना निर्धारित था। यहां से 12:15 बजे हेलिकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करने की योजना थी। कार से 1:10 बजे होटल सॉलिटेयर पहुंचकर पत्रकार वार्ता करनी थी। दोपहर 2:30 बजे होटल से निकलकर कार द्वारा मेरठ के गॉडविन होटल में 3:30 बजे पहुंचकर पत्रकार वार्ता करना था। शाम 4:30 बजे कार से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *