सीएम योगी का सपा पर हमला- वे जिन्ना के उपासक हैं, हम सरदार पटेल के पुजारी

लखनऊ
यूपी विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी पर हमला और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि वे 'जिन्ना' के उपासक हैं, हम 'सरदार पटेल' के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं। योगी ने कहा कि मेरठ, जो 5 वर्ष पूर्व मजहबी दंगों की आग में झुलसता था। कर्फ्यू के कारण लोग घरों में कैद रहने को विवश थे। आज यहां समृद्धि के नए मानक स्थापित हो रहे हैं। बेटियां सुरक्षित हैं और मातृशक्ति का सम्मान है। रंगदारी मांगने वाले अब जान की भीख मांग रहे हैं। फर्क साफ है… मेरठ, अपने खेल उत्पादों के लिए प्रसिद्ध था। किंतु सपा, बसपा व कांग्रेस की विकासद्रोही सरकारों ने इस विशिष्टता को जनपद की पहचान नहीं बनने दिया। आज यहां मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय स्थापित हो रहा है। यहां के खेल उत्पाद वैश्विक पहचान पा रहे हैं। योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर दिल्ली से मेरठ की यात्रा अवधि को 4 घंटे से कम करके 40 मिनट कर दिया है।  सपा और बसपा बताएं कि उनके समय में यह क्यों नहीं हुआ?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *