अगले 4-5 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बर्फीली हवाओं से कंपकंपायी राजधानी

भोपाल
देश के उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फीली का असर प्रदेश में साफ दिख रहा है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण एक बार फिर राजधानी कंपकंपाने लगी है। कड़ाके की ठंड ने शहरवासियों को बुरी तरह बेहाल कर रखा है। आलम यह है कि इन ठंडी हवाओं के सामने सूरज की धूप और अलाव की आग भी बेअसर साबित हो रही है। ठंडी हवाओं के कारण सोमवार रात का पारा सामान्य 5 डिग्री कम रहा। यह 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार रात को तापमान 9.9 डिग्री था, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो चुका है। आज दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है।  

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि 29 जनवरी तक अभी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शहर में कोल्ड-डे के साथ कोल्ड वेव रहा। कल से पूरे प्रदेश में कोल्ड वेव रहेगा। शहर में अगले 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिसका प्रभाव 29 के बाद पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *