दोनों टीके लगवा चुके विदेशी यात्रियों को नहीं कराना होगा परीक्षण: जॉनसन

लंदन
ब्रिटेन जाने वाले विदेशी यात्रियों को जल्द ही कोविड टेस्ट कराने की झंझट से मुक्ति मिल सकती है। जिन लोगों को दोनों टीके लगे चुके हैं या पूर्ण टीकाकरण हो चुका है या जिनका दोहरा टीकाकरण हो चुका है, उन्हें ब्रिटेन पहुंचने पर कोविड टेस्ट नहीं कराना होगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि कारोबार व यात्रा के लिए देश के द्वार जल्द खोले जाएंगे। आप यह बदलाव जल्द देखेंगे ताकि ब्रिटेन आने वाले यात्रियों का यदि टीकाकरण या दोहरा टीकाकरण हो चुका है तो उन्हें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। ब्रिटिश सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि वह टीकाकृत लोगों के लिए कोरोना वायरस परीक्षण की अनिवार्यता को खत्म कर रही है।

इस फैसले को ट्रैवल इंडस्ट्री ने बड़ा कदम बताते हुए उसकी तारीफ की है। पीएम जॉनसन ने कहा कि उनका देश बताना चाहता है कि वह अब कारोबार व यात्रियों के लिए खुल रहा है। ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शेप्स ने कहा कि ये परिवर्तन 11 फरवरी से लागू होंगे। स्कूली बच्चों के मध्यावधि अवकाश भी इस वक्त तक खत्म हो जाएंगे। टीके लगवा चुके यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। हम ब्रिटेन को मुक्त कर रहे हैं।

महामारी के कारण कई प्रतिबंधों से प्रभावित ब्रिटेन की पर्यटन और ट्रैवल फर्मों ने इस कदम का स्वागत किया है। कोरोना टेस्ट की बाध्यता खत्म होने से ब्रिटेन अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे खुले देशों में से एक हो जाएगा। लगभग दो साल बाद ब्रिटेन में निर्बाध यात्रा का दौर शुरू होगा। इससे घरेलू अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।  ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण की घटती दर को देखते हुए बीते दिनों मास्क की अनिवार्यता समेत कई अन्य राहतों की घोषणा की जा चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *