अक्षय ने मुंबई में खरीदा नया अपार्टमेंट, करोड़ों में है कीमत

बॉलिवुड इंडस्ट्री के ऐक्शन स्टार अक्षय कुमार हाल ही में अपनी फैमिली के साथ रणथंबौर ट्रिप पर गए थे। वह वहां से अपने फैंस के लिए लगातार फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। अब खबर आ रही है अक्षय कुमार ने मुंबई में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है। इस समय वह अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों के साथ मुंबई के जुहू एरिया में सी-फेसिंग डुप्लेक्स में रहते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर ने जो फ्लैट खरीदा है, उसकी कीमत 7.84 करोड़ रुपये है। यह फ्लैट खार वेस्ट की जॉय लिजेंड बिल्डिंग में 19वें फ्लोर पर है। इस फ्लैट के साथ चार गाड़ियों की पार्किंग का स्पेस भी मिला है। मनी कंट्रोल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अक्षय कुमार ने जॉय बिल्डर्स से इस प्रॉपर्टी को 7 जनवरी को खरीदा था। फोर्ब्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की 2020 में नेट वर्थ 48.5 मिलियन यूएसडी यानी तकरीबन 356 करोड़ थी। वहीं 'celebritynetworth' के मुताबिक, ट्विंकल खन्ना करीब 274 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज डेट की घोषणा की थी। ये फिल्म 18 मार्च, 2022 को रिलीज होगी। अक्षय कुमार इस फिल्म के अलावा राम सेतु, पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, सेल्फी, गोरखा और सिंड्रेला फिल्मों में नजर आएंगे। वह आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में सारा अली खान और धनुष में दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *