पूर्व विधायक गुड्डू पंडित समेत 19 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, योगेश राज भी नहीं लड़ सकेगा चुनाव

बुलंदशहर
बाहुबली नेता व पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोप योगेश राज समेत 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए हैं। 19 नामांकन रद्द होने के बाद अब मैदान में कुल 69 प्रत्याशी शेष है। तो वहीं, जिले के राजनीतिक समीकरण एक बार फिर से बदले-बदले नजर आ रहे है। वहीं, पर्चे निरस्त होने के बाद प्रत्याशियों ने भाजपा पर इसका आरोप लगाया है।

बता दें, अधिसूचना जारी होने के बाद 14 से 21 जनवरी तक नामांकन किए गए थे। 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच का समय निर्धारित था। इसी प्रक्रिया में सोमवार को अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद 19 फार्म को विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिया। वहीं पर्चे निरस्त होने वाले प्रत्याशियों ने भाजपा पर इसका आरोप लगाया है। इनका आरोप है कि इनके पर्चे निरस्त होने से भाजपा को लाभ होगा।

सपा से टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़कर शिवसेना से चुनाव लड़ने का दम भरने वाले डिबाई के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया। उनके पर्चा निरस्त होने के पीछा जो कारण बताया गया है वो समर्धित दल का फॉर्म 'बी' न होने है। वहीं, खुर्जा से सपा समर्थन होने का दावा करने वाले पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार और स्याना हिंसा के मुख्य आरोप योगेश राज का पर्चा भी निरस्त किया गया है। योगेश राज के नामांकन के साथ फॉर्म 26 नहीं था, जिसके चलते उनका पर्चा निरस्त किया गया है।

बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी जेल में रहकर लड़ेगा चुनाव, नामांकन किया दाखिल इन दावेदारों के पर्चे निरस्त जिसमें बुलंदशहर से तारिक खान, बाबर खान, योगेश कुमार, स्याणा विधानसभा से जितेंद्र, आनन्द, अनुज, अनूपशहर विधानसभा से गजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, मलखान सिंह, चंद्रभान, चरण सिंह, डिबाई से नरेश, गुड्डू पंडित, संतोष, सत्यपाल, शिकारपुर से लक्ष्मी कांत, बंशी सिंह और शिकारपुर से बंशी सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार का पर्चा निरस्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *