इंडियन ऑयल ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों लगी आग के बीच आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। लगातार 82वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी एक और राहत भरा रहा मंगलवार। हालांकि, राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज भी पेट्रोल-डीजल सबसे महंगे हैं।

नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। बता दें उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
 

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर चार नवंबर 2021 को उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद दाम स्थिर हैं। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में वैट कम करने से दाम कम हुए जरूर हुए है, पर कोई वृद्धि नहीं हुई। विपक्ष इसे चुनाव से जोड़ रहा है। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार दम बढ़ रहे हैं। अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *