कोविड केस चलते टला पल्स पोलियो अभियान

भोपाल
 कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते आज से शुरू होने वाला पल्स पोलियो अभियान स्थगित कर दिया गया है। अब यह अभियान 27 फरवरी से शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि जिले में 23 जनवरी से 0-5 साल के 50 बच्चों को पोलियो को खुराक  दी पिलाई जानी थी,लेकिन इसे अब कोरोना संक्रमण के चलते टाल दिया गया है। अब यह अगले महीने से शुरू किया जा सकेगा। इसके स्थगित करने के पीछे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का तर्क है कि इन दिनों ज्यादातर बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में यह ऐहतियातन फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *