IPL 2022: अहमदाबाद के कप्तान बने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुबमन गिल को मिली मोटी रकम

नई दिल्ली
 हार्दिक पांड्या भारतीय टीम से इस समय बाहर चल रह हैं लेकिन उनको आईपीएल में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। हार्दिक को आधिकारिक तौर पर अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का कप्तान घोषित किया गया है। यह आईपीएल में नई फ्रेंचाइजी है और भारत के ऑलराउंडर को शुक्रवार, 21 जनवरी को नई फ्रेंचाइजी द्वारा 15 करोड़ रुपये में साइन किया गया।
 
अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के क्रिकेट के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने नए सीजन के लिए तीन ड्राफ्ट पिक्स और उनके प्राइस ब्रैकेट की घोषणा की। इसका मतलब यह है तीन खिलाड़ियों के नाम और उनकी कीमतों की घोषणा की गई है।

हार्दिक पांड्या को जहां 15 करोड़ रुपये में लिया गया था, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को भी 15 करोड़ रुपये में लिया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपये में अहमदाबाद की तीसरी ड्राफ्ट पिक के रूप में लिया गया था।
 

हार्दिक पांड्या (कप्तान)- 15 करोड़ रुपये

राशिद खान- 15 करोड़ रुपये

शुभमन गिल- 8 करोड़ रुपये

ये तीन खिलाड़ी नई फ्रेंचाइजी को चुनने का अधिकार मिला था। ये आईपीएल नीलामी के तहत नहीं चुने गए हैं क्योंकि आईपीएल 2022 की नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *