नेताजी की 125वीं जयंती राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली

आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा और नया आयाम देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पूरा देश मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए 23 जनवरी को नेशनल हॉलिडे घोषित करने की मांग की है।

दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर लिखा, 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर भारत कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि देता है। स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए उन्होंने- आजाद हिंद के गठन जैसे साहसी कदम उठाए। ये उन्हें राष्ट्रीय प्रतीक बनाते हैं। उनके आदर्श और बलिदान हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर हर भारतीय को गर्व है।' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, 'पराक्रम दिवस की बधाई। मैं इस अवसर पर साहस और वीरता के प्रतीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करता हूं। उन्होंने अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए काफी संघर्ष किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान हमें आज भी प्रेरणा देता है।'

 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को नेशनल हॉलिडे घोषित करने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय और वैश्विक प्रतीक नेताजी का बंगाल में उदय भारतीय इतिहास के इतिहास में बेजोड़ है। वह देशभक्ति, साहस, नेतृत्व, एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं। बंगाल की सरकार नेताजी की 125वीं जयंती को देश नायक दिवस के तौर पूरे राज्य में प्रोटोकॉल के तहत पर मना रही है। नेताजी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ एक नेशनल यूनिवर्सिटी और राज्य की ओर से 100% फंडिंग के साथ जय हिंद यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है।

ममता बोलीं- नेशनल हॉलिडे हो घोषित

ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, एक राष्ट्रीय और वैश्विक प्रतीक नेताजी का बंगाल में उदय भारतीय इतिहास के इतिहास में बेजोड़ है. वह देशभक्ति, साहस, नेतृत्व, एकता और भाईचारे के प्रतीक हैं. बंगाल की सरकार नेताजी की 125वीं जयंती को देश नायक दिवस के तौर पूरे राज्य में प्रोटोकॉल के तहत पर मना रही है.

उन्होंने कहा, नेताजी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ एक नेशनल यूनिवर्सिटी और राज्य की ओर से 100% फंडिंग के साथ जय हिंद यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है. इस साल गणतंत्र दिवस परेड में नेताजी पर एक झांकी प्रदर्शित की जाएगी और इसमें हमारे देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के मौके पर बंगाल के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को भी शामिल किया जाएगा. मैं एक बार फिर केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि नेताजी की जयंती को नेशनल हॉलिडे घोषित किया जाए, ताकि पूरा देश राष्ट्रीय नेता को श्रद्धांजलि दे सके और देशनायक दिवस को अच्छे तरीके से मना सके.

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
 

    आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ।

    उन्होंने अपने असाधारण देशप्रेम, अदम्य साहस व तेजस्वी वाणी से युवाओं को संगठित कर विदेशी शासन की नींव हिला दी।

    मातृभूमि के लिए उनका अद्वितीय त्याग, तप व संघर्ष सदैव देश का मार्गदर्शन करता रहेगा। pic.twitter.com/cTepfFE6pN

    — Amit Shah (@AmitShah) January 23, 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *