भोपाल, ग्वालियर में बारिश

भोपाल

मध्यप्रदेश के लिए एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। ग्वालियर बेल्ट और रतलाम में हल्की बारिश हुई है। इंदौर का पश्चिमी हिस्सा भी भीगा है। भोपाल में शाम चार बजे के बाद पानी गिरा। प्रदेश के 17 जिलों में शाम तक कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन में हवा की रफ्तार 40 किलो मीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। इससे दिन में ठंडक रहेगी। अगले 24 घंटे तक प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
विदिशा, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर और पश्चिमी भोपाल के इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हवा 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *