गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, RDX और ग्रेनेड लांचर बरामद

नई दिल्ली
सुरक्षाबलों ने पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है, जहां शुक्रवार को भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया। इस घटना में किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इन दिनों गणतंत्र दिवस और चुनाव को लेकर सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। ऐसे में सीमावर्ती जिलों में खास नजर रखी जा रही है।
Republic मामले में पुलिस महानिरीक्षक मोहनीश चावला ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पहले गुरदासपुर में एक आतंकी साजिश को नाकाम किया गया। वहां से एक 40 मिमी अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के साथ दो 40 मिमी ग्रेनेड, 3.79 किग्रा आरडीएक्स, 9 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और आईईडी के लिए टाइमर की बरामदगी हुई है। इस संबंध में उनको एक शख्स ने जानकारी दी थी। फिलहाल पुलिस ने साजिशकर्ता सुखप्रीत सिंह, थरनजोत सिंह, सुखमीतपाल सिंह, भगोड़े गैंगस्टर अर्शदीप सिंह और पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर एस रोडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *