ग्वालियर में आधी रात से बारिश की झड़ी , 8.4 मिमी बारिश

ग्वालियर
 राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे से शनिवार को शहर का मौसम बिगड़ गया। आधी रात से बारिश की झड़ी लगी है। रात से सुबह 8.30 बजे तक 8.4 मिमी बारिश हाे चुकी है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिसे रिकार्ड हुुआ है, जाे सामान्य से 2.5 डिसे अधिक है। बारिश के बाद सुबह ठंड और बढ़ गई। आज भी बादलों के कारण सूरज निकलने की संभावना नहीं है। इससे दिन में ठंड रहेगी। बादल छंटने के बाद कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। आठवें दिन भी ठंड रिकार्ड बनाने वाली है। लगातार आठ दिन से पड़ रही ठंड के कारण लोग बेहाल हैं। सूरज के निकलने का इंतजार है, ताकि राहत मिल सके।

शहर पिछले सात दिन से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। कड़ाके की ठंड रात की जगह दिन में पड़ रही है। इस कारण ठंड असहनीय हो गई है। घर के बाहर ही नहीं अंदर भी कंपकपी का अहसास हाे रहा है, लाेग दिन में भी अलाव तापते नजर आ रहे हैं। बीते राेज हुई बूंदाबांदी ने कोहरा और घना कर दिया। इस कारण कोल्ड डे रिकार्ड हुआ। प्रदेश में ग्वालियर व भिंड का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। शुक्रवार-शनिवार की रात घना कोहरा छाया रहा, इससे ठंड बढ़ गई। लाेगाें काे हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *