खनिज मंत्री सिंह द्वारा विनीत कुमार ऑस्टिन के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल

श्रम एवं खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने खनिज विभाग में संचालक के पद पर कार्यरत विनीत कुमार ऑस्टिन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऑस्टिन की हार्ट अटैक से मृत्यु का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। ऑस्टिन एक जिम्मेदार और कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, उनका असमय चले जाना हम सबके लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *