शराब पीने से एक की मौत, दूसरा मरणासन्न,आपसी रंजिश की आशंका

अकलतरा
गुरूवार को  शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई दूसरा मरणासन्न स्थिति मे है जिसे इलाज के लियेमस्तुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती किया गया है। इस मामले मे आपसी रंजीश होने की बाते भी सतही तौर पर सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम पोडीदल्हा का युवक अजय निर्मलकर पिता लक्ष्मण निर्मलकर अपने भनेसर वाले घर जो मस्तुरी थाना मे आता है , गया हुआ था। उपचुनाव की सरगर्मी मे जब सुबह वह सो कर उठा तो वहां उसे शराब की बोतल मिली। शराब देख उसे लगा कोई चुनाव के चलते छोडकर चला गया होगा। उसने अपने साथी को बुलाया और चखना खरीद.कर पास के खेत मे पीने चले गये। जैसे ही दोनो.ने शराब पी अजय निर्मलकर के मुंह से झाग निकलना शुरू हो और उसके दूसरे साथी को.उल्टी हो गयी। उल्टी होने पर दोनो को मस्तुरी के स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां अजय निर्मलकर को डाक्टर ने मृत घोषित किया। उसके दूसरे साथी की हालत गंभीर बताई। इस बात की सूचना मस्तुरी थाने मे दर्ज कर ली गयी है और अजय निर्मलकर का मृत शरीर का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया है परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

जहरीली शराब कहाँ से आई
प्रथम दृष्टि से लोगों को लग रहा था कि यह मामला उप चुनाव मे बंटी शराब का नतीजा है परंतु भनेसर मे शराब पीकर मरने की यही एकमात्र घटना होने से यह शक बेजा साबित हो गया है। इस.जहरीली शराब और उससे हुई मौत के तार परिजनों के अनुसार मृत युवक के मुख्य गांव पोडीदल्हा से जुडे है।

परिवार मे एक और घटना
बताया जा रहा है कि पोडीदल्हा मे कुछ दिनो पूर्व छेरछेरा के दिन मृत युवक की मां श्यामा निर्मलकर ने अपने परिवार की महिलाओं को खाने पर आमंत्रित किया। गांव की वार्ड पंच कीर्ती निर्मलकर पति राजु निर्मलकर , रेवती निर्मलकर पति हर प्रसाद निर्मलकर तथा नंदनी निर्मंलकर पति रामप्रसाद निर्मंलकर , ये चारो महिलाएं खाने के बाद बैठकर बाते कर रही थी। इतने में गांव के व्यक्ति दिनेश वस्त्रकार और प्रवीण वस्त्रकार और उनके दो साथी आकर महिलाओं के साथ गाली गलौज करने लगे और साथ ही मृत अजय निर्मंलकर के साथ रुपयो के लेनदेन को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट भी की। जिसका महिलाओं ने विरोध किया और इसकी रिपोर्ट अकलतरा थाने मे दर्ज करा दी।चुनाव की व्यवस्था मे लगे होने के कारण अकलतरा थानेदार द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी है और परिवार मे यह दूसरी घटना घट गयी है जिसे आपसी रंजिश माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *