विराट कोहली से छिनने ही वाली थी टेस्ट कप्तानी, ‘इज्जत’ दांव पर लगता देख खुद ही दे दिया इस्तीफा

 नई दिल्ली

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के एक दिन बाद ही विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। सीरीज हारने के बाद अगर वह कप्तानी नहीं छोड़ते तो उन्हें इस पद से बर्खास्त किया जा सकता था। खबरों की मानें तो सौरव गांगुली के नेतृत्व वाली बीसीसीआई कोहली के खिलाफ एक सख्त कदम उठाने वाली थी क्योंकि उन्होंने जाने अनजाने में ही सही बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोहली के इस्तीफे से पहले ही BCCI ने उन्हें टेस्ट कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया था और साउथ अफ्रीका दौरे के बाद उनसे टेस्ट टीम की भी कप्तानी छीनी जानी थी। लेकिन सीरीज हारने के एक दिन बाद ही कोहली ने खुद ही कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।  

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद उन्हें पद छोड़ने के लिए कहने के विकल्प पर चर्चा हुई थी। इसके लिए सभी एकमत नहीं थे, लेकिन अधिकतर फैसले कप्तानी के खिलाफ थे और वे एक नई शुरुआत चाहते थे। अगर उन्होंने पद नहीं छोड़ा होता तो कोहली को ऐसा करने के लिए कहा जाता। अधिकारी ने कहा, 'हां, इस विकल्प पर चर्चा हुई थी कि उन्हें (कोहली को) साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद इस्तीफा देने के लिए कहा जाएगा। सभी इसे लेकर सहमत नहीं थे, लेकिन बहुमत कप्तानी के खिलाफ था। अगर वह इस्तीफा नहीं देते, तो उन्हें इसके लिए कहा जाता।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *